सादाबाद 28 जनवरी । क्षेत्र के पल्हावत गांव में मंगलवार शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार युवक कुत्तों के झुंड से टकराकर अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। युवक के चेहरे और जबड़े पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, पल्हावत निवासी प्रदीप कुमार पुत्र मनोज कुमार अपनी मोटरसाइकिल से गांव के पास स्थित खेतों की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक सड़क की दूसरी ओर से कुत्तों का एक झुंड उनकी बाइक के सामने आ गया। कुत्तों को बचाने के प्रयास में प्रदीप कुमार की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनके मुंह और जबड़े पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इस हादसे में मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल प्रदीप कुमार को संभाला। सूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सादाबाद के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
मुरसान : मारपीट करने के आरोप में
May 2, 2026
मुरसान : दो नाबालिग चचेरे भाइयों के
May 2, 2026
मुरसान : युवक की बाइक और जेब
May 2, 2026
मुरसान : पूर्व प्रधान के दो बेटों
May 2, 2026
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली युवक
May 2, 2026
लोडर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम
May 2, 2026
मोहल्ले में दबंगों ने युवक को पीटा,
May 2, 2026
Weather
Hathras
1:58 pm,
May 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















