सादाबाद 21 जनवरी । तहसील क्षेत्र में बुधवार को एसआईआर के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। यह जनसुनवाई उन मतदाताओं के लिए थी, जिनके नाम या पिता के नाम समान पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए थे। उप जिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष चौधरी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे। जनसुनवाई तहसील भवन में तहसीलदार हेमंत चौधरी और खंड विकास कार्यालय में खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार द्वारा आयोजित की गई। मतदाताओं ने अपने विवरण को सही ठहराते हुए संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने एक-एक कर मतदाताओं की समस्याएं सुनीं और अभिलेखों से मिलान कर मामलों की जांच की। कई मतदाताओं ने नाम, पता, उम्र और पारिवारिक विवरण में त्रुटियों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराईं। जिन मामलों में दस्तावेज पूर्ण पाए गए, उनमें मौके पर ही सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उप जिलाधिकारी मनीष चौधरी ने बताया कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नामों को हटाया जा सके। उन्होंने सभी नोटिस प्राप्त कर्ताओं से अपील की कि वे समय पर अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सत्यापन कराएं। जन सुनवाई में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए मतदाताओं ने अपने-अपने मामले प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने उन्हें आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे मान्य दस्तावेजों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में, संबंधित कर्मचारियों को सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को समय पर भेजने के निर्देश दिए गए। इस दौरान निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी, बीएलओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शनिवार (07/02/26) दर्शन श्री शनिदेव जी महाराज,
February 7, 2026
शनिवार (07/02/26) दर्शन श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी
February 7, 2026
सादाबाद : घर में घुसकर युवक के
February 7, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे की वजह से
February 7, 2026
सादाबाद : कुत्ते से टकराई बाइक, सवार
February 7, 2026
सादाबाद : पत्थर टूटने से बाजार जाने
February 7, 2026
विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मनिर्भरता विकसित करता है
February 7, 2026
Weather
Hathras
12:28 am,
Feb 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















