हाथरस 15 मई। प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से ईंधन बचाने और ऊर्जा संरक्षण को अपनाने की अपील का प्रभाव अब शैक्षणिक संस्थानों में भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार को हाथरस के प्रतिष्ठित में प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने पेट्रोल और डीजल चालित निजी वाहनों के स्थान पर सार्वजनिक परिवहन तथा विद्युत वाहनों का उपयोग करते हुए महाविद्यालय पहुंचकर समाज को स्वच्छ ऊर्जा, ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का प्रेरक संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत केवल आर्थिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से भी सीधे जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi की अपील को गंभीरता से लेते हुए अपने दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण के उपाय अपनाने का आह्वान किया। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भविष्य में अधिकाधिक सार्वजनिक एवं पर्यावरण अनुकूल साधनों के उपयोग का संकल्प लिया। परिवार की इस सराहनीय पहल की नगर में व्यापक प्रशंसा की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में अनुभवी सुपरवाइज़र एवं मंडी मुनीम
May 15, 2026
मारपीट के बाद घायल युवक की उपचार
May 15, 2026
साइकिल सवार युवक को रोककर गाली-गलौज और
May 15, 2026
पिता-पुत्र के साथ मारपीट, दो सगे भाइयों
May 15, 2026
कोर्ट के आदेश पर घर में घुसकर
May 15, 2026
विभव नगर में एक मकान को चोरों
May 15, 2026
स्वर्गीय रविकांत गुप्ता की स्मृति में क्रिकेट
May 15, 2026
Weather
Hathras
3:02 am,
May 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















