Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस (मुरसान) 19 नवंबर। क्षेत्र के गांव गुबरारी में खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी गई। गोली के छर्रे लगने से किसान घायल हो गया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गांव गुबरारी निवासी पतिराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 नवंबर की शाम करीब छह बजे उसके भाई भोला का गांव के ही चेतन, सोनवीर और राजू से खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि पहले तीनों ने भोला के साथ मारपीट की। इसके बाद चेतन वहां से तमंचा लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से भोला पर फायर कर दिया। फायरिंग में भोला के कान पर छर्रे लग गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजन घायल भोला को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में उपचार के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल और वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, उसका उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। पुलिस ने मामले में चेतन, सोनवीर और राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस ने चेतन पुत्र हरिशंकर निवासी गुबरारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page