Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 जुलाई। समाजवादी पार्टी के कई नेताओं और पदाधिकारियों को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से पहले उनके घरों पर नजरबंद कर दिया गया। सादाबाद कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। सपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने वाले थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया। उन्होंने पहले ही विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से दिल्ली पहुंचने की तैयारी करने का आह्वान किया था। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबा नहीं सकती। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली जाने से रोककर हिरासत में लिए जाने को लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज को किसी भी प्रकार की रोक-टोक या दमन से दबाया नहीं जा सकता। सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इसी क्रम में, पुलिस टीम ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी और वरिष्ठ नेता साकेत ठेनुआ को भी उनके घरों पर नजरबंद कर दिया। इस पुलिस कार्रवाई के कारण सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से रोक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page