Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जुलाई। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में संयुक्त आबकारी आयुक्त एवं उप आबकारी आयुक्त के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ देशी शराब एवं कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर उसका मिलान किया गया। साथ ही रैंडम आधार पर शराब की बोतलों पर अंकित क्यूआर कोड को एक्साइज ऐप के माध्यम से स्कैन कर उनकी प्रामाणिकता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से प्रत्येक बोतल का शत-प्रतिशत स्कैन करने के बाद ही बिक्री सुनिश्चित करें, ताकि मदिरा की बिक्री में पारदर्शिता बनी रहे और अवैध शराब की रोकथाम प्रभावी ढंग से की जा सके। इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग की टीम ने अलीगढ़ प्रवर्तन-3 के साथ संयुक्त रूप से जीटी रोड स्थित ढाबों एवं वाहनों की भी सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक जांच की गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद में इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page