Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 18 जून । विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाते हुए बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। मुरसान विद्युत उपकेंद्र से संचालित गंगागढ़ी, नाया, मुरसान समेत विभिन्न गांवों में एक लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने करीब 18 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन विच्छेदित किए और लगभग 80 हजार रुपये की बकाया राशि की वसूली भी की है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने का अनुरोध किया है, लेकिन भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। ओढ़पुरा बिजलीघर के अवर अभियंता लाल बहादुर सिंह ने कहा कि सभी उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा करें। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया है, वे शीघ्र भुगतान कर दें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में एसडीओ ब्रजकिशोर कश्यप, ओढ़पुरा विद्युत केंद्र के अवर अभियंता लाल बहादुर सिंह, मुरसान विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रवेश कुमार, लाइनमैन गौरव कुमार, लोकेश कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page