सादाबाद 18 जुलाई। जलेसर रोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस से टकरा गया। इस हादसे में दो छात्राओं सहित चार लोग घायल हो गए। घटना आज सुबह करीब 8 बजे संत कार्ष्णी पब्लिक स्कूल के पास हुई। सहपऊ की ओर से सादाबाद आ रहा ई-रिक्शा संत कार्ष्णी पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचा था। इसी दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और वह सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया। घायलों में ग्राम पीहुरा निवासी छात्राएं प्रियंका और चंचल शामिल हैं। ये दोनों नेम सिंह की पुत्रियां हैं और सादाबाद स्थित महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। वे गांव से ई-रिक्शा में बैठकर कॉलेज जा रही थीं और उनके पैरों में चोटें आई हैं। सहपऊ के मोहल्ला होली गेट निवासी अनीता देवी पत्नी कृष्णमूर्ति भी इस हादसे में घायल हुई हैं। वह ई-रिक्शा से सादाबाद आ रही थीं और उनके हाथ व पैर में चोटें आई हैं। ई-रिक्शा चालक मुन्ने पुत्र रामस्वरूप निवासी गोलपुरा भी घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलटने से चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर भीड़ जमा हो गई थी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड गेट हाथरस
September 7, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार दर्शन (07/09/26) श्री गोपेश्वर महादेव, बागला
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड
September 7, 2026
मौत के बाद भी नहीं मिल रही
September 7, 2026
आठ लाख का दहेज देने के बाद
September 7, 2026
शादी में 10 लाख खर्च के बाद
September 7, 2026
बेटे-बहू पर माता-पिता से मारपीट का आरोप,
September 7, 2026
Weather
Hathras
5:19 pm,
Sep 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











