सिकन्दराराऊ 09 जुलाई। पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई के माध्यम से गलत खाते में ट्रांसफर हुई 17,000 रुपये की धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में शत-प्रतिशत वापस कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रांशु पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम जरीनपुर भुर्रका, थाना सिकन्द्राराऊ ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से गलती से 17,000 रुपये गलत नंबर पर ट्रांसफर हो गए थे। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम ने शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम ने ट्रांजेक्शन का विवरण प्राप्त कर संबंधित लाभार्थी के बैंक खाते को डेबिट फ्रीज कराया, जिससे धनराशि सुरक्षित रखी जा सके। साइबर क्राइम पुलिस टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप 09 जुलाई को शिकायतकर्ता प्रांशु के बैंक खाते में 17,000 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर प्रांशु ने थाना सिकन्द्राराऊ पहुंचकर हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा साइबर क्राइम पुलिस टीम की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सड़क हादसे में युवा पत्रकार की मौत,
July 9, 2026
हाथरस स्टेडियम में बढ़ीं खेल सुविधाएं, लॉन
July 9, 2026
126 परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण में
July 9, 2026
हसायन : एचआरपी हाई रिस्क प्रैंग्नेंसी दिवस
July 9, 2026
हसायन : बाजार से अतिक्रमण हटाने की
July 9, 2026
Weather
Hathras
8:48 pm,
Jul 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























