सिकंदराराऊ 01 जून । विद्युत वितरण उपखंड-प्रथम, सिकंदराराऊ के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिकंदराराऊ पर आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाने के कारण मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में उपखंड अधिकारी द्वारा जनसूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिकंदराराऊ पर नवीन बीसीबी (VCB) स्थापित करने तथा 11 केवी एक्सएलपीई (XLPE) अंडरग्राउंड केबिल डालने का कार्य किया जाना है। इसके लिए 2 जून 2026 (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान तकनीकी कार्य संपन्न किए जाएंगे, जिससे भविष्य में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाया जा सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। उपखंड अधिकारी ने यह भी बताया कि आवश्यकतानुसार शटडाउन निर्धारित अवधि से कम या अधिक समय के लिए भी लिया जा सकता है। इसलिए उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें। विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि शटडाउन अवधि के दौरान विद्युत लाइनों एवं उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
एक अगस्त से साथी पोर्टल के जरिए
July 17, 2026
चुनरी को लेकर सास-बहू में कहासुनी, पत्नी
July 17, 2026
ट्रेन की चपेट में आए युवक की
July 17, 2026
शराब ठेके के पास युवक पर धारदार
July 17, 2026
देर रात घर में घुसे बदमाशों ने
July 17, 2026
खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं होगी, डीएम
July 17, 2026
मुरसान : संपत्ति नाम कराने का दबाव,
July 17, 2026
Weather
Hathras
2:13 pm,
Jul 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







