Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जुलाई। मथुरा जनपद के राया क्षेत्र की रहने वाली तीन वर्षीय बच्ची की बुखार के चलते मौत हो गई। परिजन उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल हाथरस लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार राया क्षेत्र निवासी खुशी (3 वर्ष) को पिछले कुछ समय से तेज बुखार था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page