सादाबाद : आपात स्थिति से निपटने के उपाय बताए, राजकीय महाविद्यालय में एसडीआरएफ एवं फायर ब्रिगेड का संयुक्त आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन
सादाबाद 11 सितम्बर। राजकीय महाविद्यालय वृंदावन, मथुरा में एसडीआरएफ एवं फायर ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) वीके चौधरी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आपातकालीन
सहपऊ : खड़ी फसल जोतने और मारपीट के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
सादाबाद (सहपऊ) 11 सितम्बर। क्षेत्र के गांव मढ़ापिथु निवासी सतीश कुमार ने छह लोगों पर खेत में खड़ी फसल जोतने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच
सहपऊ : संस्थापक की दसवीं पुण्यतिथि पर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित
सादाबाद (सहपऊ) 10 सितंबर। स्थित बजरंग इंटर कॉलेज, नगला सलेम, जलेसर रोड में कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय कुलफ सिंह की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यापकगणों
सादाबाद : किसान के खाते से उड़ाए 15 हजार, एटीएम पर रुपए निकालते समय शातिर ने बदला एटीएम कार्ड
सादाबाद 10 सितंबर। कस्बे में एक बार फिर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गुरुवार को एक किसान के खाते से 15 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
सादाबाद : पागल कुत्ते के हमले में छह घायल, कुरसंडा के गांव थलूगढ़ी में पागल कुत्ते का आतंक
सादाबाद 10 सितंबर। कुरसंडा क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी में गुरुवार को पागल कुत्ते ने छह ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसंडा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर को एक पागल कुत्ता कहीं से
सादाबाद : 14 से रहेगी गणेश उत्सव की धूम, गणेश चतुर्थी को लेकर बाजार में प्रतिमाओं की बिक्री शुरू
सादाबाद 10 सितंबर। गौरीपुत्र गणेश की भक्ति का रंग अब कस्बे में भी दिखने लगा है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर कस्बे से लेकर देहात तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं बिक्री के लिए सज गई हैं। श्रद्धालु अपनी
सादाबाद : चतुर्थ श्रेणी कर्मी की हार्ट अटैक से मौत, तहसील की नजारत में तैनात थी इस्लाम नगर की महिला
सादाबाद 10 सितंबर। तहसील के नजारत विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत महिला की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के दौरान हार्ट अटैक की शिकायत बताते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला
सादाबाद : डीएम से कॉलोनी की वैधता की शिकायत, कस्बे की सलेमपुर रोड के सामने स्थित है कॉलोनी, प्लाट बुक करने के बाद हुआ खुलासा
सादाबाद 10 सितंबर। कस्बे की एक आवासीय कालोनी की वैधता पर सवाल उठ गए हैं। एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कालोनी की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कालोनी में न तो स्वीकृत नक्शा है और न ही कोई सुविधा। महावीर गली, विनोवानगर
सादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, मथुरा रोड पर बाइक सवार को अन्य बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर
सादाबाद 10 सितंबर। मथुरा मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार शैलेश कुमार घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए, जहां उनका इलाज किया गया। रामलीला गली के रहने वाले
सहपऊ : दो किशोरियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज
सादाबाद (सहपऊ) 10 सितम्बर । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी 17 वर्षीय पुत्री सहित दो किशोरियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री पड़ोसी गांव की एक अन्य







