क्रिकेट और हैंडबॉल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 8 अक्टूबर को, खिलाड़ियों को मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य
हाथरस 06 अक्टूबर। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से पूर्व जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय के अनुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 8 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित
जूनियर बालिका कबड्डी के जिला स्तरीय ट्रायल में 9 खिलाड़ियों का चयन
हाथरस 06 अक्टूबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 15 से 17 अक्टूबर तक मुरादाबाद में आयोजित होने वाली प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चयन/ट्रायल आयोजित किया गया। चयन/ट्रायल उप क्रीड़ा अधिकारी
श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर में 180 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 8 के बने आयुष्मान कार्ड
हाथरस 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए मंगलवार, 6 अक्टूबर को “श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन निर्माणाधीन भवन जनपद न्यायालय, हाथरस में किया गया। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया गया, जिसमें
समाजवादी पार्टी ने वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत हाथरस में पैदल मार्च निकाला, सौंपा ज्ञापन
हाथरस 06 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत हाथरस में पैदल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने किया। पैदल मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पैदल मार्च समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय
हाथरस मंडी में धान की बंपर आवक से अलीगढ़ रोड पर भीषण जाम, दिनभर जाम में फंसे किसान और स्कूली बच्चे, 7 अक्टूबर को मंडी में धान की नई आवक
हाथरस 06 अक्टूबर। अलीगढ़ रोड स्थित नवीन कृषि मंडी समिति के सामने मंगलवार को धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारों के चलते भीषण जाम लग गया। मंडी में धान की अचानक बढ़ी आवक के कारण परिसर पूरी तरह भर गया, जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को खड़ा करने और धान की
हाथरस की अल्फा मिल्क फूड्स का दुबई की कंपनी पर बड़ा आरोप, 37.56 लाख डॉलर के बटर कारोबार में विवाद, 22.37 लाख डॉलर भुगतान रोकने का आरोप, दुबई कंपनी के डायरेक्टरों पर मुकदमा
हाथरस 05 अक्टूबर। सलेमपुर स्थित अल्फा मिल्क फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर इकबाल खान ने दुबई की फूड कंपनी एफएसएल ट्रेडिंग लिमिटेड और उसके डायरेक्टरों के खिलाफ करीब 13 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू
फरीदाबाद विस्फोट रसायन मामला: 2.5 टन विस्फोटक जब्ती में हाथरस कनेक्शन आया सामने, बल्लभगढ़ से पकड़े गए आरोपी पुनीत के खुलासे के बाद हाथरस की दो कारोबारी फर्मों पर लटकी जांच की तलवार
हाथरस 05 अक्टूबर। फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच (सेक्टर-30) द्वारा बल्लभगढ़ की घनी आबादी वाली मुकेश कॉलोनी में मारे गए छापे के दौरान बरामद 2.5 टन (2,496 किलोग्राम) से अधिक अवैध विस्फोटक रसायन मामले में हाथरस का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। गिरफ्तार आरोपी पुनीत ने पुलिस
बेटे की चाह में पत्नी से मारपीट का आरोप, गर्भवती विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर
हाथरस 05 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के टिपरस गांव निवासी आरती ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरती
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, जबरन गर्भपात और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; मुकदमा दर्ज
हाथरस 05 अक्टूबर। सासनी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने महिला थाने में तहरीर देकर पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न, जबरन गर्भपात और दुष्कर्म के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू
दाऊजी मेले में सपना चौधरी का शो रद्द होने पर गहराया विवाद: आयोजकों ने जताई वित्तीय संकट की चिंता, प्रशासन से पुनर्विचार की अपील
हाथरस 05 अक्टूबर। प्रसिद्ध 115वें राजकीय दाऊजी महाराज मेले के अंतर्गत आयोजित होने वाले बहुचर्चित ‘संगीत सम्मेलन’ में मशहूर हरियाणवी डांसर व गायिका सपना चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम पर प्रशासनिक स्तर पर रोक लगा दिए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। अनुमति रद्द होने से निराश कार्यक्रम आयोजकों ने









