सादाबाद 08 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी खमानी में युवती ने छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 5 जुलाई की शाम करीब सात बजे की है। उस समय युवती अपनी मां के साथ घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के श्याम सुंदर, जेपी पुत्रगण शेखर प्रसाद, सूरजमल, केहरी पुत्रगण निरंजनलाल, रामू पुत्र रामजीत और प्रदीप पुत्र सुखलाल शराब के नशे में उनके घर में घुस आए। तहरीर में बताया गया है कि आरोपितों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब युवती और उसकी मां ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने मां को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उनके साथ मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसके साथ बदनीयती से अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी कि उसे ‘मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे’। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख, आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने सादाबाद कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
August 24, 2026
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ चामुंडा देवी , चावड गेट हाथरस
August 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ बौहरे वाली
August 24, 2026
सोमवार (24 /08/2026) दर्शन माँ चामुंडा देवी
August 24, 2026
प्राचीन श्री शिव मंदिर पर शिव भक्तों
August 24, 2026
हाथरस में भीषण सड़क हादसा: स्कूलबस और
August 24, 2026
सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर का भव्य
August 24, 2026
भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रजत चौधरी
August 24, 2026
सादाबाद : लिफ्ट मांगने के बहाने जेब
August 24, 2026
Weather
Hathras
9:54 pm,
Aug 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












