
हाथरस 02 अक्टूबर। ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल, स्हेरी में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके योगदान एवं बलिदान को याद किया गया। स्कूल के डायरेक्टर श्री नेम सिंह एवं समस्त मैनेजमेंट सदस्यों ने विद्यालय के स्टाफ को गांधी एवं शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मिष्ठान्न वितरण किया गया तथा सभी को महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य श्री सुनील पचौरी एवं उपप्रधानाचार्य श्रीमती दीपिका शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए विश्व शांति की स्थापना में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही देश और विश्व के कल्याण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपनी सभ्यता और संस्कृति के मूल्यों को बनाए रखने के साथ-साथ अन्य सभ्यताओं और संस्कृतियों की अच्छी बातों को भी अपनाना चाहिए, जिससे समाज और देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो सके तथा भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी भूमिका को और मजबूत कर सके। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मनोज कुमार, गिरीश कुमार, आलोक कुमार, कविता, खुशबू, अंकुर शर्मा, राजेश शर्मा, रवि कुमार, देवेश शर्मा, रश्मी, मोनिका, शमीम अहमद, मनोज शर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।










