हाथरस 21 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कॉलोनी केंद्र की ओर से पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी डॉ. प्रकाशमणी जी की 19वीं पुण्य स्मृति को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बागला जिला संयुक्त अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ने रक्तदान कर समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है और हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति से समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश, बीके शांता बहन, आरएसएस के नगर संघचालक डॉ. पीपी सिंह, बीके दिनेश, बीके दुर्गेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा, सहयोग और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ : प्लॉट की सफाई कर रहे
August 21, 2026
सिकन्दराराऊ : घर में घुसकर बेवा महिला
August 21, 2026
मुरसान सीएचसी के चिकित्सकों पर इलाज में
August 21, 2026
मुरसान में बाइक की टक्कर से 65
August 21, 2026
हाथरस: सलेमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक
August 21, 2026
पावस ऋतु गोष्ठी में ऋषि कौशिक का
August 21, 2026
हाथरस: 108 एंबुलेंस ने 5 मिनट में
August 21, 2026
Weather
Hathras
8:25 pm,
Aug 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













