मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए 28 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
हाथरस 11 जून । सहायक निदेशक मत्स्य ने जनसामान्य को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु विभागीय पोर्टल 08 जून से 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन के लिए खोला जा रहा है। विभाग
सिकंदराराऊ में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन समस्या समाधान शिविर आयोजित
सिकंदराराऊ 11 जून । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ द्वारा वार्ड संख्या-07 स्थित नौखेल चौक में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मेंडू नगर पंचायत में जन समस्या समाधान शिविर आयोजित
हाथरस 11 जून । केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पंचायत मेंडू द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाह ने उपस्थित नागरिकों को
मथुरा : जीएल बजाज के विद्यार्थियों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी: प्रो. नीता अवस्थी, गो ग्रीन गो क्लीन’ एनवायरमेंट क्लब की सराहनीय पहल
मथुरा 11 जून । पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। शुद्ध हवा, स्वच्छ पानी, हरे-भरे जंगल और जैव विविधता ही पृथ्वी को रहने योग्य बनाते हैं। यदि हम आज पर्यावरण की रक्षा नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को गम्भीर संकट का सामना करना पड़ सकता है। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है लिहाजा
मुरसान : नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
हाथरस (मुरसान) 10 जून। मुरसान पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन अपनी बड़ी बहन के घर मुरसान आई हुई थी। आरोप है कि 21 मई
मुरसान : छह वर्ष पुराने मारपीट मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हाथरस (मुरसान) 10 जून। क्षेत्र के गांव महामोनी के निकट करीब छह वर्ष पूर्व हुई मारपीट की घटना में बुधवार को चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव महामोनी निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त 2019 को सुबह करीब 10:30 बजे वह कोटा से
मुरसान : मोबाइल छीनने के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हाथरस (मुरसान) 10 जून। क्षेत्र के गांव रामगढ़ में एक युवक पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए मुरसान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव रामगढ़ निवासी अमित कुमार का कहना है कि 2 जून की शाम करीब 5:30 बजे उनके घर पर पड़ोसी आपस में झगड़ा कर
शहीद दीपक कुमार की प्रतिमा से की गई छेड़छाड़, ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
हाथरस 10 जून। चंदपा क्षेत्र के गांव चंदपा में वर्ष 2012 में शहीद हुए दीपक कुमार की प्रतिमा को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग प्रतिमा स्थल पर
हलवाईखाना में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, बाजार में मची अफरा-तफरी
हाथरस 10 जून। शहर के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित हलवाईखाना मोहल्ले में नौ जून की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन
दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का आरोप, महिला ने पति समेत पांच पर दी तहरीर
हाथरस 10 जून। महिला थाना पुलिस को आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रीति शर्मा उर्फ नंदनी ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता प्रीति शर्मा का आरोप है











