
हाथरस 22 जुलाई । भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा द्वारा पर्यावरण गतिविधि के अंतर्गत पुराना मिल पार्क में लगभग 50 पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण गतिविधि प्रमुख कृष्ण कुमार अग्रवाल (गारमेंट वाले) ने किया, जबकि श्री राकेश वाष्णेय की विशेष उपस्थिति रही। वृक्षारोपण अभियान में भारत विकास परिषद के एपैक्स सदस्य दुर्गेश गुप्ता, शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन, प्रांतीय संगठन सचिव मनोज अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गोपाल राठी, सौरभ अग्रवाल, जस मित्तल सहित मातृशक्ति से अनुपम गुप्ता, मेघा राठी एवं शालिनी अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।कार्यक्रम के समापन पर मनोज अग्रवाल (राया वाले) द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के लिए स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक जलपान की व्यवस्था की गई। शाखा पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है तथा ऐसे अभियान समाज में हरियाली और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101








