Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 नवंबर। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार, 13 नवंबर को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, हाथरस में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल, सुरक्षित एवं सफल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक, अधिकारी और राष्ट्र निर्माता बनेंगे। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा, अनुशासन, कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बेहद आवश्यक हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों और असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और क्षमता पहचानते हुए पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

एसपी ने मोबाइल और सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर भी बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल एवं सोशल मीडिया का उपयोग सीमित और सकारात्मक उद्देश्यों के लिए ही करना चाहिए। साथ ही माता-पिता और गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार अपनाने, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और एक आदर्श नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और ईमानदारी के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए बच्चों को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें साकार करने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। एसपी का यह प्रेरणादायी संवाद विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना जगाने वाला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page