Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 सितम्बर। राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ द्वारा घोषित विशेष पुनर्परीक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार से सेठ पी.सी. बागला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित परीक्षाएं संपन्न कराना महाविद्यालय की पहली प्राथमिकता है। वरिष्ठ परीक्षाधीक्षक प्रो. चन्द्रशेखर रावल ने बताया कि 5 अक्टूबर 2026 को आयोजित विशेष पुनर्परीक्षा में तीन पालियों में कुल 216 विद्यार्थी आवंटित थे, जिनमें से 196 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 13 आवंटित विद्यार्थियों में 10 उपस्थित और 3 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 115 में से 106 विद्यार्थी उपस्थित तथा 9 अनुपस्थित रहे। वहीं तृतीय पाली में 88 आवंटित विद्यार्थियों में से 80 उपस्थित और 8 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page