प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा: डीएम ने दिए शत-प्रतिशत पंजीकरण और समय पर भुगतान के निर्देश
हाथरस 22 जुलाई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने योजना की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा पोषण ट्रैकर ऐप पर शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा फीडिंग
हाथरस में एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी
हाथरस 22 जुलाई। जनपद में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने और पशुपालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के अंतर्गत एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ मंगलवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर से टीकाकरण जागरूकता एवं मोबाइल
बागला इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ी मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व
हाथरस 22 जुलाई। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में बागला इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बागला इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न
इंस्टाग्राम-फेसबुक पर ट्रेडिंग का झांसा : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, म्यूल अकाउंट के जरिए 7.40 करोड़ की साइबर ठगी,4 गिरफ्तार
हाथरस 22 जुलाई । थाना साइबर क्राइम हाथरस पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया
भूजल सप्ताह के तहत आरकेडी कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश
हाथरस 22 जुलाई । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में भूजल जागरूकता अभियान के अंतर्गत भूजल सप्ताह के अवसर पर ‘जल संरक्षण’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के दिशानिर्देशन में तथा नोडल अधिकारी डॉ. ललितेश तिवारी, डॉ. रंजना प्रकाश एवं
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने के निर्देश, चुनाव की तैयारियों पर जोर
हाथरस 22 जुलाई । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को संघ कार्यालय शिक्षक भवन, रमनपुर में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई तथा सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित
मेडिकल व्यवसाई रितेश बंसल का आकस्मिक निधन
हाथरस 22 जुलाई। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकल व्यवसायी श्री रितेश बंसल का आज दोपहर लगभग एक बजे आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लगभग 50 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि रविवार को तालाब ओवर ब्रिज पर उनकी बाइक अचानक स्लिप
ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन में सीएमओ ने छुए विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष के पैर, वीडियो वायरल
हाथरस 21 जुलाई । बागला जिला चिकित्सालय में मंगलवार को आयोजित नए ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ समारोह के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसकी चर्चा पूरे जिले में होने लगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वेद प्रकाश भाजपा सदर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष के पैर
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका
हाथरस 21 जुलाई । चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादपुर में सोमवार देर रात एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के






