Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
सादाबाद : सीढ़ियों से गिरकर बच्चा घायल, सीढ़ियों के निकट खेलते समय बच्चे का बिगड़ा संतुलन
सादाबाद 02 सितंबर। कस्बे के कश्यप नगर में आठ साल का बच्चा सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। हादसे में बच्चे के सिर और मुंह में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल
सादाबाद : कल किसान आंदोलन को धार देंगे राकेश टीकैत, 24 दिनों से धरना दे रहे हैं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) पदाधिकारी और किसान, आलू की माला पहनकर किसानों ने तहसील परिसर में की सफाई
सादाबाद 02 सितंबर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना आज 24वें दिन भी जारी रहा। किसान आलू की फसल को लेकर चार मुख्य मांगों के समर्थन में तहसील परिसर में बैठे हैं। वे आलू का समर्थन मूल्य घोषित करने, सरकार द्वारा आलू खरीदने, इस साल कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा माफ
सादाबाद : टैंपो पलटने से कई यात्री घायल, हाथरस रोड पर बढ़ार चौराहे के निकट अनियंत्रित होकर पलटा टैंपो।
सादाबाद 02 सितंबर। हाथरस रोड पर बढ़ार चौराहा के पास आज दोपहर यात्रियों से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की चौथी पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, बामौली स्थित समाधि स्थल पर हजारों लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, प्रदेश के कई प्रमुख नेता एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
हाथरस 02 सितंबर। जनपद के विकास पुरुष एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय की चौथी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव बामौली स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धा और भावुक माहौल में मनाई गई। पुण्यतिथि कार्यक्रम में हाथरस सहित आसपास के जनपदों से हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने प्रिय नेता
हाथरस शहर में भारी वाहनों के लिए नई नो-एंट्री व्यवस्था लागू, दो समयावधियों में मिलेगी छूट, आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को छूट, व्यापारियों के साथ संवाद के बाद लिया गया फैसला, उल्लंघन पर ₹20 हजार तक जुर्माना
हाथरस 02 सितम्बर । शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और दुर्घटना रहित बनाने के साथ-साथ व्यापारियों के व्यावसायिक हितों को ध्यान में रखते हुए हाथरस शहर में भारी एवं मध्यम व्यवसायिक वाहनों के लिए नई नो-एंट्री नीति लागू कर दी गई है। यह व्यवस्था 1 सितंबर 2026 से
हाथरस में 3 सितंबर को इन इलाकों बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
हाथरस 02 सितम्बर । 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र न्यू कोटा रोड के अंतर्गत अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य के चलते 3 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान वाला पट्टी, महौर बस्ती, विद्यापति नगर, लाला का नगला,
हाथरस की 21 गोशालाओं का होगा कायाकल्प, 10.19 करोड़ रुपये से सुधरेंगी व्यवस्थाएं
हाथरस 02 सितंबर। निराश्रित गोवंश के संरक्षण और गो-आश्रय स्थलों को बेहतर बनाने के लिए जिले में करीब 10.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 21 प्रमुख गो-आश्रय स्थलों को चिन्हित करते हुए 73 अवस्थापना कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यों के जरिए गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने के
श्रीदाऊजी महाराज मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मुख्य पंडाल का टिनशेड 40 फीट बढ़ेगा
हाथरस 02 सितंबर। प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन की तैयारियों में अब तेजी आ गई है। मेले में दंगल और पंडाल में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने परिसर में विकास एवं निर्माण कार्य शुरू करा दिए हैं। मुख्य पंडाल
हाथरस डिपो के बेड़े से सात खटारा बसें बाहर, अब 87 बसों से होगा संचालन
हाथरस 02 सितंबर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के हाथरस डिपो में बसों की संख्या कम हो गई है। लंबे समय से सड़कों पर दौड़ रहीं और अपनी निर्धारित मियाद पूरी कर चुकीं सात खटारा बसों को डिपो प्रबंधन ने रूट से हटाकर नीलामी प्रक्रिया के लिए खड़ा कर दिया है।
केवीके के ‘क्रॉप कैफिटेरिया’ में धान की पांच उन्नत किस्मों पर शोध, किसानों को सिखाई जा रही प्राकृतिक खेती की तकनीक
हाथरस 02 सितंबर। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) हाथरस के ‘क्रॉप कैफिटेरिया’ में धान की पांच उन्नत किस्मों पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना और उन्हें उन्नत खेती की व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।








