Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
सादाबाद : जाट कल्याण समिति ने किया चित्रकार हाथरसी का सम्मान, भारतीय कला जगत में सामाजिक विषयों पर रेखा उकेरने वाले हैं डॉ. भेदप्रकाश सिंह
सादाबाद 21 सितम्बर। जाट कल्याण समिति बिसावर ने प्रसिद्ध चित्रकार और कला शोधकर्ता डॉ. भेद प्रकाश सिंह ‘चित्रकार हाथरसी’ का सम्मान किया। उन्हें भारतीय कला जगत में सामाजिक विषयों पर रेखा उकेरने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने डॉ.
सादाबाद : किसान संगठन ने किया अनुराधा का स्वागत, अनुराधा ने नेट जेआरएफ में हासिल की है ऑल इंडिया 61वीं रैंक
सादाबाद 21 सितम्बर। नगला चौधरी की रहने वाली अनुराधा चौधरी ने सीएसआईआर नेट केमिस्ट्री जेआरएफ परीक्षा में ऑल इंडिया 61 वीं रैंक हासिल की है। किसान परिवार से आने वाली अनुराधा की इस सफलता से उनके परिवार और गांव में खुशी है। अनुराधा चौधरी की इस उपलब्धि पर भारतीय किसान
सादाबाद : पोखर में गिरे गोवंश बाहर निकाला, कजरौठी का मामला, युवाओं ने गोवंश को निकालकर गोशाला छोड़ा
सादाबाद 21 सितम्बर। गांव कजरौठी में सोमवार सुबह गौवंश पानी में गिरकर फंस गई। गौवंश पोखर से बाहर निकलने के लिए काफी देर तक प्रयास करती रही, लेकिन पानी और पोखर की स्थिति के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी। सुबह के समय कजरौठी गांव निवासी मुकेश कुमार
श्री दाऊजी मेले के विराट कुश्ती दंगल में चौथे दिन की 3 लाख 51 हज़ार रुपए ईनामी अंतिम कुश्ती अंकित पहलवान व भोला पहलवान के बीच बराबर रही, दंगल कमेटी ने किया भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत
हाथरस 21 सितम्बर । ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 115वें महोत्सव में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल में चौथे दिन भी छोटी बड़ी करीब 125 से अधिक कुश्तियां लड़ी गई, जिनमे कुछ कुश्ती आर पार हुई तो कुछ बराबरी पर छुटी। वही
मुरसान में धूम-धाम के साथ निकाला गया श्री जाहरवीर बाबा का डोला
हाथरस (मुरसान) 20 सितम्बर । कस्बा मुरसान में फुसकरा रोड स्थित जाहरवीर मंदिर से रविवार देर शाम को श्रद्धा और भक्ति के साथ जाहरवीर बाबा का पावन डोला निकाला गया। डोला फुसकरा रोड से बघेल मोहल्ला, बड़े बाजार होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंचा। इसके बाद डोला वापस मंदिर पहुंचा, जहां इसका
सासनी में व्यापारियों ने किया भाजपा नेता यतेंद्र शर्मा और शरद माहेश्वरी का भव्य स्वागत, यतेंद्र शर्मा बोले : भाजपा सरकार में पूरी तरह सुरक्षित हैं व्यापारी
सासनी 20 सितम्बर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा रामलीला मैदान स्थित सभा कक्ष में एक भव्य व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
दरियापुर पुल के पास युवक से मारपीट, सासनी से लौट रहे युवक को रास्ते में रोका, चार लोगों पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप
हाथरस 20 सितम्बर। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में दरियापुर पुल के पास एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मेडिकल कराने के बाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच
81 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय युवक की अचानक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हाथरस 20 सितम्बर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हृदय गति रुकने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 81 वर्षीय ओमवती देवी पत्नी सुधाकर निवासी विद्यापति नगर, थाना हाथरस गेट और 32 वर्षीय अनुज सिसौदिया पुत्र महावीर सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना सदर कोतवाली शामिल हैं।
सादाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर
सादाबाद 20 सितम्बर। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। हादसों के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सादाबाद लाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहला हादसा मुरसान मार्ग पर प्रगतिपुरम
शराब के नशे में युवकों ने युवक को बेरहमी से पीटा, धारदार हथियार से सिर पर वार का आरोप
हाथरस (मुरसान) 20 सितम्बर। गांव गदाई निवासी रामवीर सिंह ने पड़ोस के युवकों पर अपने भाई के साथ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली मुरसान में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।






