सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 जून । कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पूर्वाेत्तर रेलवे स्टेशन के निकट स्थापित गांव नगला रति नगला बदलू के रहने वाले एक इक्कीस वर्षीय युवक ने परिजनों से अंगूठी के गिरवी रख दिए जाने के बाद अंगूठी के नही मिलने पर परिजनों के द्वरा की गई जानकारी पूछताछ के दौरान कहासुनी होने पर घर से नाराज होकर गए युवक ने कासंगज से मथुरा के लिए सवारी लेकर जाने वाली रेलगाडी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।युवक के द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने से मृतक के गांव में शोक की लहर दौड गई।परिजनों में घटना की जानकारी मिलते चीख पुकार मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए हाथरस भेज दिया।रविवार की शाम को पोस्टमार्टम क बाद मृतक के गांव नगला बदलू नगला रति में शव पहुंचते ही मृतक के परिजनों के अलावा रिश्तेदार व गली मुहल्ले के अलावा गांव में शोक की लहर दौड गई।गांव में शोक के कारण चूल्हे तक नही सुलग पाए। अंशुल कुमार बघेल पुत्र छोटेलाल उम्र इक्कीस वर्ष निवासी गांव नगला बदलू (नगला रति) की एक माह पहले हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जायस की शशि के साथ वैदिक सनातन धर्म की परंपरा के तहत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ था।अंशुल कुमार बघेल रविवार चौदह जून को शादी समारोह में मिली अंगूठी को रूपए की आवश्यकता होने पर गांव में ही एक स्वर्णकार स्तर के एक दुकानदार की दुकान पर गिरवी रख आया।घर में रविवार को अंगूठी नही मिलने पर परिजनों ने अंगूठी के बारे में अंशुल से जानकारी करते पूछताछ की।तो अंशुल ने अंगुठी चोरी हो जाने की बात कहते हुए परिजनों को गुमराह करने पर आपस में ही कहासुनी हो गई।इसी दौरान अंगूठी के स्वर्णकार के पास गिरवी रख दिए जाने की जानकारी हुई।तो परिजनों ने डांट फटकार लगाते हुए झूठ बोलने को लेकर कहासुनी करना प्रारंभ कर दिया।इसी बात से कुपित होकर अंशुल घर से अपने विवाह में मिली मोटरसाइकिल लेकर गुस्सा में घर से चला गया।अंशुल ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर पूर्वोत्तर रेलखंड पथमार्ग पर सलेमपुर रेलवे फाटक से दो सौ मीटर की दूरी पर नौ बजे के करीब मोटरसाइकिल चाबी सहित लगी हुई अवस्था में खडी कर कासगंज से मथुरा की ओर जाने वाली रेलगाडी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर जान दे दी।सवारी गाडी से किसी युवक के कटकर आत्महत्या कर लिए जाने की जानकारी रेलवे के गाडी चालक व गार्ड के द्वारा तत्काल ट्रेन को रोकने के बाद घटना की जानकारी रेलवे फाटक पर तैनात रेलवे कर्मी को दी।ट्रेन से युवक के कट जाने की जानकारी मिलने पर राहगीरों व आसपास के ग्रामीणों की भीड लग गई।घटना की जानकारी डायल एक सौ बारह पुलिस व कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह पुलिस टीम के अलावा हसायन व हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मृतक अंशुल कुमार बघेल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए पंचायत नामा भरवाए जाने के बाद हाथरस पोस्टमार्टम गृह के लिए भेज दिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।अंशुल कुमार बघेल गांव में ही मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था।अंशुल कुमार बघेल के पिता छोटेलाल बघेल भी मजदूरी करते है।अंशुल कुमार बघेल अपने परिवार में सात बहनो के बीच आठवें सदस्य के रूप में सबसे छोटा होने के कारण परिजनों का चहेता भी था।रविवार चौदह जून को शव गांव में पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। इस संबंध में हसायन कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम ने बताया कि नगला रति एक युवक ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर गांव के निकट ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है।घटना की जानकारी संबंधित इलाका पुलिस को दे दी गई है।कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी थानाध्यक्ष बतौर उपनिरीक्षक एस.आई.ललित कुमार शर्मा ने बताया कि नगला रति के एक इक्कीस वर्षीय युवक ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी में पति-पत्नी के विवाद ने लिया
June 14, 2026
5 जून को इतिहास रचेगा नोएडा इंटरनेशनल
June 14, 2026
तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट, 20 बागी
June 14, 2026
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की
June 14, 2026
200 यूनिट रक्त संग्रह के साथ संपन्न
June 14, 2026
सोलर सिस्टम के भुगतान विवाद में हार्डवेयर
June 14, 2026
सिकन्दराराऊ : अधिक मास पर विशाल भंडारे
June 14, 2026
Weather
Hathras
10:41 pm,
Jun 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























