हाथरस (मुरसान) 28 नवम्बर । हाथरस मार्ग पर गांव दर्शना रोड के निकट स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव ककरावली निवासी सुरेश पुत्र रामदास ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर की रात करीब 7:27 बजे हाथरस रोड पर स्कूल के निकट अज्ञात वाहन ने उनके बेटे संदीप को टक्कर मार दी थी। हादसे में संदीप के काफी चोटें आईं और उसके पैर की हड्डी टूट गई। जानकारी मिलने पर वह बेटे को उपचार के लिए सादाबाद ले गए, जहां उसका इलाज चलता रहा। बेटे के उपचार में व्यस्त होने के कारण वह पहले थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। अब मुरसान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।







