Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


हाथरस (मुरसान) 28 नवम्बर । क्षेत्र के गांव दयालपुर में गाली-गलौज के बाद एक युवक पर लोहे के औजार से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव दयालपुर निवासी अजीत ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने चबूतरे पर बैठा हुआ था। तभी गांव के राहुल ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर राहुल ने लोहे के औजार से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। घटना के बाद से उसका परिवार भयभीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page