हाथरस (मुरसान) 28 नवम्बर । शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने का प्रयास करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि अगले दिन सुबह छह लोगों ने युवक को अकेला पाकर गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की और सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
फरीदाबाद निवासी आकाश ने पुलिस को बताया कि वह खुटीपुरी से फिरोजाबाद में अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने गया था। वहां दो पक्षों के बीच गाली-गलौज हो रही थी। उसने विवाद शांत कराने का प्रयास किया तो शराब के नशे में प्रशांत, राकेश, तुषार, रवि, रजत और प्रिंस ने उसके साथ गाली-गलौज की और घर पहुंचने पर देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि सुबह करीब 6:30 बजे वापस आने पर बंगाली, रवि, विक्रम, रजत, प्रिंस और प्रशांत ने उसे अकेला पकड़ लिया। इसके बाद डंडों से मारपीट की और सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गया।







