Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 नवंबर। आगरा बाईपास पर ईदगाह गेट के सामने तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार सहपऊ क्षेत्र के होलीगेट निवासी 26 वर्षीय मुरारीलाल पुत्र जगन्नाथ बाइक से गुरुवार की देर शाम बाइक से नोएडा के लिए जा रहा था। जैसे ही वह आगरा बाईपास मार्ग पर ईदगाह गेट के सामने पहुंचा, तभी अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीचोंबीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को संभाला और बिना देर किए उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का परीक्षण कर उपचार शुरू किया। युवक के पेट, छाती और नाक में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए तत्काल आगरा रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर परिजन पहुंच गए। हादसे के दौरान जेब से मिले हजारों रुपए, सोने की चेन डायल 112 टीम ने परिजनों को सौंप दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page