Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 नवंबर। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दिव्यांग समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसों में अज्ञात वाहनों ने बैटरी चलित रिक्शा और बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पहला हादसा सादाबाद-मुरसान मार्ग पर हुआ। धनौली निवासी दिव्यांग फखरुद्दीन पुत्र सुद्दी खान बैटरी चलित रिक्शा से सादाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनके रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शा सड़क पर पलट गया और फखरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हाथ में फ्रैक्चर और गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरा हादसा सलेमपुर मार्ग पर रामश्री देवी कोल्ड स्टोर के निकट हुआ। यहां बाइक से जा रहे 24 वर्षीय कृष्णा पुत्र जसवंत सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों हादसों के बाद घायलों के परिजनों में चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page