सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 नवम्बर। कोतवाली क्षेत्र के जलेसर सिकन्द्राराऊ मार्ग पर स्थित गांव फतेहपुर बझेडा के सामने असोई गांव के बाहर जंगल में आम के बाग खेत में नगला मानधाती के दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया।घटना के दौरान एक युवक की फांसी लगने से मौत हो गई।जबकि दूसरे युवक को फांसी लगाते हुए ग्रामीण राहगीरों के देख लेने पर मौके पर पहुंचकर बचा लिया।फांसी लगाए जाने से बचाए गए युवक को अर्द्ध मूछित अवस्था में उपचार के लिए हायर सेंटर रैफर कराकर भर्ती करा दिया है।क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांव सिहोरी के माजरा गांव नगला मानधाती में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां गांव के दो युवकों ने संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों के जंगल में पेड़ पर फांसी लगा ली।घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान आदित्य उर्फ सीटू यादव पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल उम्र करीब अठराह वर्ष निवासी नगला मानधाती के रूप में हुई है।दूसरे युवक दिपांशु पुत्र मुकेश कुमार को गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाहर रहकर मजदूरी करते थे और अपने एक करीबी दोस्त के साथ अलीगढ़ में भी रहना-सहना था।हाल ही में अलीगढ़ निवासी उनका एक दोस्त कथित तौर पर एक युवती को अपने साथ लेकर चला गया था।इस मामले में दोनों युवकों के नाम उनके दोस्त के करीबी होने के चलते सामने आए थे। बताया जा रहा है कि इसी प्रकरण को लेकर दोनों युवक परिजनों की डांट-फटकार और पुलिस के डर से मानसिक रूप से परेशान थे।इसी बीच दोनों युवक गांव के बाहर खेतों और बागों की ओर चले गए,जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों ने पेड़ पर फांसी लगा ली।घटना में आदित्य उर्फ सीटू की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दिपांशु गंभीर हालत में मिला।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।जरैरा पुलिस चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया।गंभीर हालत में दिपांशु का अलीगढ़ अस्पताल में उपचार जारी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि एक युवक की फांसी लगाने से मौत हुई है,जबकि दूसरे युवक ने भी फांसी लगाने का प्रयास किया,जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ का एक युवक युवती को लेकर चला गया था और मृतक तथा गंभीर युवक उसके दोस्त थे। मामले में परिजनों की डांट के बाद घटना होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।इस दर्दनाक घटना के बाद नगला मानधाती गांव में मातम पसरा हुआ है।एक युवा की मौत और दूसरे की गंभीर हालत ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सासनी : अचानक सड़क पर आई नीलगाय बनी हादसे की वजह, महिला की हालत गंभीर
November 27, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में श्री गिर्राज फूड प्रोडक्ट्स को
November 27, 2026
सासनी : अचानक सड़क पर आई नीलगाय
November 27, 2026
मुरसान : मजदूरी के दौरान 14 वर्षीय
November 27, 2026
सादाबाद : देश की एकता, अखंडता और
November 27, 2026
सादाबाद : समर्थकों ने बसपा प्रत्याशी डॉ.
November 27, 2026
सादाबाद : डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार
November 27, 2026
सादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से
November 27, 2026
Weather
Hathras
8:36 pm,
Nov 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









