सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 नवम्बर। कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गांव के निकट नगला विजन मार्ग पर गुरुवार शाम मैजिक लोडर वाहन चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूटने की कथित घटना में नया मोड़ सामने आया है।वाहन चालक ने अब अपने मालिक पर दबाव बनाकर लूट की झूठी सूचना पुलिस को दिलवाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हसायन में लिखित तहरीर दी है।चालक शैलेंद्र पुत्र कृपाल सिंह निवासी सराय, सिकंदराराऊ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह सिकंदराराऊ निवासी लालजी उर्फ आंसू के यहां चालक की नौकरी करता है।पच्चीस नवंबर की शाम करीब छह बजे वह हसायन कस्बे में माल उतारकर भुगतान लेकर सिकंदराराऊ वापस जा रहा था।रास्ते में मुर्गी फार्म के निकट मोटरसाइकिल सवार के साथ ओवरटेक को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई।चालक के अनुसार उसने इस घटना की जानकारी अपने मालिक को दी थी, लेकिन मालिक ने कथित तौर पर उस पर दबाव बनाकर वाहन में रखे डेढ़ लाख रुपए लूटे जाने की झूठी सूचना पुलिस को दिलवाई।चालक का आरोप है कि वाहन में रखी नकदी मालिक ने उससे ले ली थी।घटना के दौरान सिकंदराराऊ कस्बे का एक अन्य युवक भी उसके साथ मौजूद था,जो उसके साथ ही काम करता है।चालक शैलेंद्र ने तहरीर में आरोप लगाया कि मालिक ने उसे झूठ बोलने के लिए मजबूर किया और सच्चाई सामने लाने पर नौकरी से निकालने तथा जेल भिजवाने की धमकी दी।अब चालक ने कोतवाली हसायन में लिखित शिकायत देकर आरोपी मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।कथित लूट की घटना के संबंध में चालक की नई तहरीर सामने आने के बाद मामला एक नया मोड़ लेता नजर आ रहा है।चालक शैलेन्द्र के भाई शैलेश ने बताया कि उसके भाई शैलेन्द्र से डेढ लाख रूपए की धनराशि को हडपने के लिए नौकरी से निकालकर जेल भिजवाने की धमकी देकर झूठी लूट की सूचना देकर हमारे भाई के खिलाफ ही कार्रवाई करा दी है।वह इस मामले में व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने के लिए अधिकारियों के यहां पर शिकायत करेगें
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवको
November 27, 2026
हसायन : कथित लूट की घटना में
November 27, 2026
हसायन : डेढ़ लाख रुपये की लूट
November 27, 2026
हसायन : प्राथमिक विद्यालय परिसर में अराजक
November 27, 2026
हसायन : सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मचारियों की
November 27, 2026
हसायन : ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड
November 27, 2026
सिकंदराराऊ : तहसील में चाय के खोखे
November 27, 2026
Weather
Hathras
8:21 pm,
Nov 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










