Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 27 नवंबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के मंगलायतन आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ट्रांजिशनल करिकुलम ‘आयुर्प्रवेशिका’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती और भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि आयुर्वेद केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जीवन की पूर्णता, सुख और निरोगी काया प्राप्त करने का महामार्ग है। उन्होंने विद्यार्थियों से चरक व सुश्रुत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आत्मसात करने के साथ-साथ नवीन अनुसंधान की ओर भी दृष्टि रखने का आह्वान किया, ताकि सभी दिशाओं से श्रेष्ठ ज्ञान अर्जित कर मानवता की सेवा की जा सके। डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा ने नवागंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि वे केवल एक स्नातक डिग्री में नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन, अखंड और दिव्य उपचार परंपरा के संवाहक बनने जा रहे हैं। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा के विपरीत आयुर्वेद के गहन आध्यात्मिक और शाश्वत उद्गम पर प्रकाश डाला। कुलसचिव कमांडर मनोज के. ने संस्थान की आधुनिक प्रयोगशालाओं, हर्बल गार्डन, अस्पताल में व्यावहारिक प्रशिक्षण, शोध केंद्र और प्लेसमेंट सेल की सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को रैगिंग-मुक्त सुरक्षित परिसर का भरोसा दिलाते हुए विद्यार्थियों से परिसर की संपत्ति को अपना घर समझकर सहेजने, बड़े सपने देखने और मानवीय मूल्यों के साथ आधुनिक तकनीक अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य प्रो. रशिन चंद्रशेखरन ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का समन्वय प्रो. रमेश पांडेय व डा. दीपा जेजी ने किया। प्रो. सम्मैया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. डी मनोहर, प्रो. सुशील सतपुते, प्रो. एन मनोहर, डा. ऋषिकांत वशिष्ठ, डा. विजय प्रताप, डा. दीपक सुमन, डा. रफी, डा. सविता, डा. शिवांष चंद्र शर्मा, डा. श्याम आरजे, डा. सी मोरगन, डा. प्रतेंद्रपाल सिंह, राघवेंद्र सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page