
हाथरस 27 नवंबर। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा को हाथरस गेट कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है। एसपी ने जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से यह नियुक्ति की है। संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले हाथरस गेट कोतवाली में नितिन कुमार कसाना प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। पुलिस अधीक्षक ने 17 नवंबर को उनका स्थानांतरण सादाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के पद पर कर दिया था। इसके बाद से हाथरस गेट कोतवाली में नियमित प्रभारी निरीक्षक का पद रिक्त चल रहा था। अब नौ दिन बाद पंकज कुमार मिश्रा को कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि बीते दिनों अलीगढ़ परिक्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण के बाद हाथरस जिले के कई थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में अब हाथरस गेट कोतवाली को भी नया प्रभारी निरीक्षक मिल गया है। नवागत प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा के सामने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों का निस्तारण करने की जिम्मेदारी होगी।









