सादाबाद 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर कस्बे में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस उपलक्ष्य में अवनीश सागर की अध्यक्षता में आगरा चुंगी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क और मोहल्ला पोखर वाला में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर सपा जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी, रामबाबू पिप्पल, राजकपूर, जेपी पेंटर, बिट्टू, मनीष, कान्हा, गफ्फार खान, सभासद हमीद, जफरुद्दीन, सभासद नासिर, आसिफ गुरु, अर्जुन, सोनू राणा, राजन लाल, राजकुमार, आकाश, देवप्रकाश और ऋषि राणा सहित दर्जनों अनुयायी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।










