Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 नवंबर। क्षेत्र के गांव धनौली में गुरुवार सुबह घर की छत पर खेल रही तीन वर्षीय मासूम बंदरों के झुंड से डरकर भागते समय नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। सिर और चेहरे पर चोट लगने के कारण बच्ची की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

गांव धनौली निवासी मुशर्रफ की तीन वर्षीय बेटी मायरा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ गया। बंदरों को देखकर बच्चे डर गए और इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान मायरा भी डर के कारण भागने लगी। भागते समय वह छत पर बनी टट्टर (जाली) से नीचे गिर गई। बच्ची के नीचे गिरते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उसे गंभीर चोटें आने पर परिजन बिना देर किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया। सिर और चेहरे पर चोट होने के चलते बेहतर उपचार के लिए उसे हायर सेंटर भेज दिया गया। क्षेत्र में बंदरों के झुंड के घरों की छतों और गलियों में पहुंचने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों के अचानक घरों में घुसने और बच्चों को डराने से हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page