Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 26 नवंबर। ग्राम जिमिसपुर में जमीन के विवाद को लेकर हुए झगड़े, मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फावड़ा, कुल्हाड़ी, डंडा और पत्थरों के टुकड़े बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को थाना सिकंदराराऊ पर सूचना मिली थी कि ग्राम जिमिसपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई। इस दौरान डंडे और कुल्हाड़ी से हमला करने के साथ फायरिंग किए जाने की भी सूचना मिली थी। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में थाना सिकंदराराऊ पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 26 नवंबर को थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में नामजद तीन आरोपियों कमलेश पुत्र नेत्रपाल, विवेक पुत्र कमलेश और अभिषेक पुत्र रमेश चंद्र निवासीगण ग्राम जिमिसपुर, थाना सिकंदराराऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से फावड़ा, कुल्हाड़ी, डंडा तथा पत्थरों के टुकड़े बरामद किए हैं। इस मामले में थाना सिकंदराराऊ पर मुकदमा अपराध संख्या 842/2026 के तहत बीएनएस की धारा 190, 191(2), 191(3), 352, 115(2), 109(1), 125, 351(3) एवं 7 सीएल एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह सहित थाना सिकंदराराऊ की पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page