Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 नवंबर। गांव बघराया में जुताई के पैसों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रुपये के लेनदेन को लेकर दो लोगों ने एक विकलांग पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पिता को बचाने पहुंचे बेटे के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बघराया निवासी आशीष कुमार के अनुसार, गांव के हरीश कुमार और चंद्रपाल एकराय होकर उनके घर पहुंचे और उनके पिता से जुताई के रुपये मांगने लगे। आरोप है कि दोनों ने उनके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए रुपये देने को कहा।

आशीष के अनुसार, उनके विकलांग पिता ने कहा कि उनका बेटा घर आ रहा होगा और वही पैसों का हिसाब करेगा। इसी बात पर दोनों आरोपी उत्तेजित हो गए और उनके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे पिता को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि शोर-शराबा सुनकर जब आशीष मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और पिता-पुत्र को आरोपियों से बचाया। पीड़ित का आरोप है कि यदि लोग बीच-बचाव नहीं करते तो आरोपी उनकी हत्या कर सकते थे। आरोप है कि घटना के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आशीष कुमार ने थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page