Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

सासनी 25 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के छिपैठी मोहल्ला स्थित श्री रामेश्वरम मंदिर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) प्रखंड सासनी के तत्वावधान में श्री राधा नाम संकीर्तन एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। शाम 6 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राधा नाम संकीर्तन और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के स्वरूप में महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने धर्म, संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक चेतना और संगठित प्रयासों के माध्यम से ही भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

वहीं, विहिप प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा ने उपस्थित लोगों से संगठन के हितचिंतक अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भैया हर्षवर्धन ने अपनी मधुर वाणी में राधा नाम संकीर्तन प्रस्तुत किया। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। भजनों की मधुर धुन और श्रद्धालुओं के सामूहिक पाठ से पूरा मंदिर परिसर श्री राधे और श्री हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रामबीर भैया (समर सेवल वाले) रहे। आयोजन को सफल बनाने में विहिप प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, सह मंत्री सचिन भार्गव, साप्ताहिक मिलन प्रमुख राजू माहौर, प्रखंड सह संयोजक अंकित शर्मा, नरेश चंद्र वार्ष्णेय, विमल शर्मा एवं विनोद कुमार जैन का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page