Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 नवंबर। प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य 27 और 28 नवंबर को हाथरस के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगी। इसके अलावा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ ही शहर के मोहल्ला रमनपुर में मलिन बस्ती का निरीक्षण और चौपाल कार्यक्रम भी करेंगी। जिला प्रोटोकॉल एवं संपर्क अधिकारी कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रभारी मंत्री 27 नवंबर शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे आगरा स्थित अपने आवास से स्टाफ कार द्वारा हाथरस के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 12 बजे उनका निरीक्षण भवन हाथरस पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वह कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगी, जहां प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक करेंगी। दोपहर 1:15 बजे से 2:15 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में सरकार के प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों और जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगी। समीक्षा बैठक के बाद मंत्री निरीक्षण भवन पहुंचेंगी। दोपहर 2:30 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर जनपद के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। शाम 4 बजे पुनः निरीक्षण भवन पहुंचेंगी, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

शनिवार 28 नवंबर को सुबह 10 बजे प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य निरीक्षण भवन से मोहल्ला रमनपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 10:15 बजे नगर पालिका परिषद हाथरस क्षेत्र स्थित रमनपुर पहुंचकर मलिन बस्ती का निरीक्षण करेंगी और चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे निरीक्षण भवन के लिए प्रस्थान कर 1:15 बजे वहां पहुंचेंगी। दोपहर 2:30 बजे आगरा स्थित अपने आवास के लिए रवाना होंगी। इसके बाद का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक को कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, गार्ड ऑफ ऑनर और बॉर्डर-टू-बॉर्डर एस्कॉर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, संबंधित अधिकारियों को समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण के दौरान आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page