Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 नवंबर। कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान में रविवार रात घर में काम करते समय बिजली का करंट लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजन गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहल्ला व्यापारियान निवासी रिहाना पत्नी इरशाद रविवार रात करीब आठ बजे घर में कोई काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक वह बिजली के किसी उपकरण की चपेट में आ गईं और उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ीं। कुछ देर तक महिला के जमीन पर पड़े रहने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला का परीक्षण किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। घर में जिस समय कुछ देर पहले तक सामान्य गतिविधियां चल रही थीं, वहां महिला की मौत के बाद मातम पसर गया। घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग भी परिवार को सांत्वना देने पहुंच गए।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : शादी से बीस दिन पहले युवती लापता गांव के युवक पर बहलाकर ले जाने का आरोप, घर से एक लाख अस्सी हजार रूपए नकद और तीन आभूषण ले जाने का भी पिता ने लगाया आरोप बारह दिसंबर को होनी थी शादी
हसायन : छह अवैध आरा मशीनों का संचालन, वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा कारोबार, चार आरा मशीन संचालकों के खिलाफ दोबारा एफआईआर दर्ज, पूर्व में भी हो चुकी है रिपोर्ट दर्ज, प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी की चिराई का आरोप
हसायन : कोतवाली से स्क्रैप कबाड़ जैसे सामान खरीद फरोख्त कर बाइर्क्स रिक्शा से लेकर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,लोहे जैसी स्तर की लम्बी सरिया व अन्य सामान कबाड़ी को बेचने को लेकर चर्चाएंं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page