Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 नवंबर। क्षेत्र के गांव मई के एक स्कूल में पढ़ने गए 12 वर्षीय छात्र के साथ छुट्टी के बाद स्कूल के गेट पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने छात्र को लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। विरोध करने पर उसे दोबारा स्कूल आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में छात्र के पिता की शिकायत पर कोतवाली सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

गांव चिरावली निवासी प्रदीप कुमार का 12 वर्षीय पुत्र हनी मई स्थित लालाराम सरस्वती बालिका जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात का छात्र है। प्रदीप कुमार के अनुसार 21 नवंबर को भोजनावकाश के दौरान उनका बेटा स्कूल के मैदान में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव सरौठ निवासी एक छात्रा ने किसी बात को लेकर प्रधानाचार्य से उसकी शिकायत कर दी। इस पर प्रधानाचार्य ने छात्र को डांट दिया। आरोप है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब हनी घर जाने के लिए स्कूल गेट पर खड़ी वैन में बैठ रहा था, तभी सत्यपाल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी सरौठ ने उसे पकड़ लिया और लात-घूंसों तथा थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में छात्र के पेट और कान में चोट आई। शोर सुनकर स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार और शिक्षक देवदत्त राना ने बीच-बचाव कर छात्र को बचाया। पीड़ित के पिता का आरोप है कि मारपीट करने वाले व्यक्ति ने उनके बेटे को धमकी दी कि यदि वह दोबारा स्कूल पढ़ने आया तो उसे जान से मार देगा। पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : शादी से बीस दिन पहले युवती लापता गांव के युवक पर बहलाकर ले जाने का आरोप, घर से एक लाख अस्सी हजार रूपए नकद और तीन आभूषण ले जाने का भी पिता ने लगाया आरोप बारह दिसंबर को होनी थी शादी
हसायन : छह अवैध आरा मशीनों का संचालन, वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा कारोबार, चार आरा मशीन संचालकों के खिलाफ दोबारा एफआईआर दर्ज, पूर्व में भी हो चुकी है रिपोर्ट दर्ज, प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी की चिराई का आरोप
हसायन : कोतवाली से स्क्रैप कबाड़ जैसे सामान खरीद फरोख्त कर बाइर्क्स रिक्शा से लेकर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,लोहे जैसी स्तर की लम्बी सरिया व अन्य सामान कबाड़ी को बेचने को लेकर चर्चाएंं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page