Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 23 नवंबर। विद्युत वितरण उपखंड प्रथम, अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अगसौली और कचौरा के क्षेत्र में लाइन निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते मंगलवार, 24 नवंबर को संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। उपखंड अधिकारी प्रथम, सिकंदराराऊ की ओर से जारी सूचना के अनुसार, लाइन निर्माण कार्य के लिए निर्धारित समयावधि में दोनों विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। विभाग ने इस दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही बताया है कि आवश्यकतानुसार शटडाउन निर्धारित समय से कम अवधि के लिए भी लिया जा सकता है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी प्रथम, सिकंदराराऊ ने 23 नवंबर को पत्रांक संख्या 2365 के माध्यम से जनसूचना जारी की है। इसकी प्रतिलिपि उपजिलाधिकारी, तहसील सिकंदराराऊ, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड सासनी तथा अवर अभियंता, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अगसौली और कचौरा को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : शादी से बीस दिन पहले युवती लापता गांव के युवक पर बहलाकर ले जाने का आरोप, घर से एक लाख अस्सी हजार रूपए नकद और तीन आभूषण ले जाने का भी पिता ने लगाया आरोप बारह दिसंबर को होनी थी शादी
हसायन : छह अवैध आरा मशीनों का संचालन, वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा कारोबार, चार आरा मशीन संचालकों के खिलाफ दोबारा एफआईआर दर्ज, पूर्व में भी हो चुकी है रिपोर्ट दर्ज, प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी की चिराई का आरोप
हसायन : कोतवाली से स्क्रैप कबाड़ जैसे सामान खरीद फरोख्त कर बाइर्क्स रिक्शा से लेकर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,लोहे जैसी स्तर की लम्बी सरिया व अन्य सामान कबाड़ी को बेचने को लेकर चर्चाएंं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page