Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 नवंबर । विकासखंड क्षेत्र में कस्बा हसायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले सभी उन्हत्तर ग्राम पंचायतों के तेइस सेक्टर के इक्यानवें बूथ और सात ट्रांजिट स्थल बूथ सहित अठानवें बूथों पर रविवार बाइस नवंबर को सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।रविवार बाइस नवंबर को सुबह से ही कस्बा व देहात क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के बूथ पर शून्य से पांच वर्ष तक के नौनिहाल बच्चो को दो बूथ जिदंगी की पोलियो की खुराक पिलाई गई।पल्स पोलियो अभियान के रविवार को सभी अठानवें पोलियो दवा बूथों पर तैनात स्वास्थ्य,स्वंय कार्यकर्ता के अलावा सुपरवाइजर के कार्य का विश्व स्वास्थ्य संगठन की सर्विलेंस मेडिकल ऑफीसर (एसएमओ) के अलावा ब्लाक क्षेत्रीय विश्व स्वास्थ्य संगठन के माॅनीटर के द्वारा पर्यवेक्षण कार्य कर पूरे कार्य की रिपोर्ट तैयार कर प्रत्येक बूथ पर बच्चो को पिलाई जाने वाली खुराक का ब्यौरा दर्ज कर टैलीशीट का अवलोकन किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डाॅ.वरूण चौधरी व ब्लाक प्रबंधन कार्यक्रम अधिकारी वीपीएम निशांत यादव ने सभी अठानवें बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाए जाने के कार्य का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कार्यकर्ता से वैक्सीन कैरियर,आइस पैक के साथ ए. एफ.पी.,वी.वी.एम के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।रविवार की दोपहर एक बजकर तीस मिनट तक दवा पिलाए जाने का सिलसिला जारी होते दिखाई दिया।सोमवार तेइस नवंबर से सभी टीम घर पर पहुंचकर बूथ पर दवा पीने और पिलाने से वंचित रह गए बच्चो की खोजबीन कर सभी को दवा पिलाए जाने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page