सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 नवंबर । विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात के विभिन्न मतदान बूथ एवं मतदान केन्द्रों पर आगामी सामान्य विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भारत निर्वाचन व राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त निर्देश पर रविवार बाइस नवंबर को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सेक्टर अधिकारियो की निगरानी में क्षेत्र के बीएलओ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।रविवार को क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक जानकारियां जुटाईं और निर्धारित प्रपत्र भरवाए। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, उम्र सहित अन्य विवरणों में मिली त्रुटियों को संशोधित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नामों की जांच करने के साथ ही गलत प्रविष्टियों को ठीक करने पर भी जोर दिया जा रहा है।प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, जिससे सभी पात्र मतदाता आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस दौरान सौरभ पाराशर,देवेंद्र सिंह,कामना सिंघल,लक्ष्मी नारायण,रतन सिंह बीएलओ मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
रविवार (22/11/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी महाराज, मुरसान गेट हाथरस
November 22, 2026
Related Posts
Recent Posts
महिला खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए
November 22, 2026
सीओ सिटी हाथरस हिमांशु माथुर का मथुरा
November 22, 2026
रविवार (22/11/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
November 22, 2026
रविवार (22/11/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
November 22, 2026
मुरसान : पुरानी रंजिश में महिला और
November 22, 2026
सिकंद्राराऊ में भीषण सड़क हादसा, टेंपो में
November 22, 2026
हाथरस में एयर रेड-ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, सायरन
November 22, 2026
Weather
Hathras
8:58 pm,
Nov 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










