सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 नवंबर । विकासखंड क्षेत्र के गांव बनवारीपुर के गंगा मैया के गंगा कछला घाट रहने वाले अस्सी पिच्चहत्तर वर्षीय संत का रविवार बाइस नवंबर को उपचार के लिए अलीगढ ले जाते समय आकस्मिक निधन हो गया।संत के निधन से उनके शिष्यों में शोक की लहर दौड गई।संत के अंतिम दर्शन के लिए उनके आश्रम गंगाघाट पर ले जाया गया।जहां पर विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।परम पूज्य श्री श्री एक हजार आठ संत सम्राट अनंत विभूषित श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज के परम शिष्य राधे बाबा आश्रम गंगा घाट का कछला के महंत संत मधुसूदन दास ब्रह्मचारी उर्फ मालती बाबा काफी दिनों स्वास्थ्य में गडबडी उत्पन्न हो जाने की वजह से बीमार चल रहे थे। उनका अलीगढ से चिकित्सकीय परामर्श उपचार चल रहा था।वह वर्तमान कस्बा हसायन के मोहल्ला किला खेडा स्थित भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष दीपक शर्मा के घर पर रह रहे थे।संत मधुसूदन ब्रहमचारी मालती बाबा भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष दीपक शर्मा के रिश्ते में मामा थे।बाइस नवंबर रविवार को उनके स्वास्थ्य गडबडी होने पर उपचार के लिए अलीगढ ले जा रहे थे।अलीगढ के लिए ले जाते समय उन्होने अंतिम सांस ली।रविवार की सुबह जैसे ही उनके शिष्यो और अनुयाईयो को उनके निधन की जानकारी हुई तो शिष्यों में शोक की लहर दौड गई।मधुसूदन ब्रहमचारी मालती बाबा के निधन के उपरांत उनके शव को अंतिम दर्शन करने के लिए गंगाघाट पर ले जाया गया।जहां पर विधि विधान संत सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।संत के निधन के उपरांत संत के ब्रह्म तत्व में विलीन होने के दौरान उनके शिष्यों ने उनकी दिवगंत आत्मा की शांति के लिए माँ महामाई गंगा और परमपिता परमात्मा परमेश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की।संत मधुसूदन ब्रहमचारी मालती बाबा के भांजे व भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि मधुसूदन ब्रहमचारी बनने के लिए बचपन से ही धार्मिक प्रवृति के होने की वजह से पूजा जप तप कर ईश्वर का सुमिरन करते रहते थे।मधुसुदन ब्रहमचारी मालती बाबा बचपन से ही अपना गांव बनवारीपुर और घर परिवार को त्याग कर गांव बनवारीपुर से अपने घर से गंगा मैया के गंगाधाम कछला घाट पर पहुंचकर रहकर संत बन गए।उन्होने गंगाघाट कछला पर राधे बाबा आश्रम पर रहने लगे।रविवार बाइस नवबंर को पिच्चहत्तर वर्ष की आयु में निधन हो गया।संत मधुसूदन ब्रहमचारी मालती बाबा के निधन से उनके मैया परिवार के सदस्य रिश्तेदार शिष्य भी शोकाकुल होकर गंगा मैया के गंगाजीधाम कछला घाट पर अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए।










