Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 नवंबर । विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात के विभिन्न मतदान बूथ एवं मतदान केन्द्रों पर आगामी सामान्य विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भारत निर्वाचन व राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त निर्देश पर रविवार बाइस नवंबर को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सेक्टर अधिकारियो की निगरानी में क्षेत्र के बीएलओ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।रविवार को क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक जानकारियां जुटाईं और निर्धारित प्रपत्र भरवाए। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, उम्र सहित अन्य विवरणों में मिली त्रुटियों को संशोधित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नामों की जांच करने के साथ ही गलत प्रविष्टियों को ठीक करने पर भी जोर दिया जा रहा है।प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, जिससे सभी पात्र मतदाता आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस दौरान सौरभ पाराशर,देवेंद्र सिंह,कामना सिंघल,लक्ष्मी नारायण,रतन सिंह बीएलओ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page