सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 नवंबर । विकासखंड क्षेत्र के गांव अंडौली स्थित संकटमोचन धाम के परिसर में रविवार बाइस नवंबर को दिव्य सत्संग का तृतीय आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।दिव्य धार्मिक सत्संग कार्यक्रम में पूज्य गुरुदेव भगवान आचार्य श्री हरिचरण दास त्यागी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मनुष्य जीवन में परमात्मा के दर्शन कैसे प्राप्त किए जा सकते हैं।धार्मिक दिव्य सत्संग विषय पर अत्यंत प्रेरणादायक आध्यात्मिक प्रवचन दिए।गुरुदेव ने बताया कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है। सच्ची श्रद्धा,भक्ति, सत्संग एवं सद्कर्मों के माध्यम से ही मनुष्य परमात्मा की अनुभूति कर सकता है।उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को ईश्वर भक्ति के मार्ग पर चलने तथा अपने जीवन को सदाचार और परोपकार से जोड़ने का संदेश दिया।सत्संग के दौरान पूरा संकटमोचन धाम भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के अंत में विधिवत आरती की गई तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।इस पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और गुरुदेव के आध्यात्मिक विचारों का लाभ प्राप्त किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी : नीमा जिला हाथरस शाखा का
November 22, 2026
सासनी में आज सुबह 11 बजे से
November 22, 2026
बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचे
November 22, 2026
हाथरस में एक महीने में 12% तक
November 22, 2026
महिला खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए
November 22, 2026
सीओ सिटी हाथरस हिमांशु माथुर का मथुरा
November 22, 2026
रविवार (22/11/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
November 22, 2026
Weather
Hathras
9:20 pm,
Nov 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









