Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 नवंबर। प्रदेश स्तरीय ओपन महिला खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर खिलाड़ियों के चयन और ट्रायल की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 23 नवंबर को प्रातः 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 24 नवंबर को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होगा।

इसके अतिरिक्त प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक एवं बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 नवंबर तक जनपद जौनपुर में किया जाएगा। चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ समस्त मूल प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध न होने की स्थिति में खिलाड़ियों को चयन/ट्रायल प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं मिल सकेगा। खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित खेल स्टेडियम में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page