
हाथरस 24 जुलाई। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के निर्देशन में आज जनपदीय माध्यमिक विद्यालय 14, 17 एवं 19 वर्षीय बालक-बालिका शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, हाथरस में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, जिला खेल सचिव अतुल कुमार वर्मा, जिला खेल सह-सचिव जितेन्द्र सिंह जादौन तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 10 मीटर राइफल शूटिंग के 14 वर्षीय बालक वर्ग में रामबाग इंटर कॉलेज के अनन्त परिहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मेजबान श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। 14 वर्षीय बालिका राइफल शूटिंग में पाखी कुशवाहा प्रथम, लवली शर्मा द्वितीय और वंशिका तृतीय रहीं। 17 वर्षीय वर्ग में प्रियांशी चौहान प्रथम, वंशिका शर्मा द्वितीय तथा दिव्या गौतम तृतीय स्थान पर रहीं। 19 वर्षीय वर्ग में प्रियांशी वर्मा ने पहला, नन्दनी जैन ने दूसरा और कनिका कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में 14 वर्षीय बालिका वर्ग में कृषा चौहान प्रथम, व्याख्या वशिष्ठ द्वितीय तथा गौरी चौधरी तृतीय रहीं। 17 वर्षीय वर्ग में कशिश चौहान ने पहला, मोनिका वार्ष्णेय ने दूसरा और हितिका वार्ष्णेय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 19 वर्षीय वर्ग में मानवी गौतम प्रथम, अनुष्का वर्मा द्वितीय तथा चिकी वार्ष्णेय तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी चयनित खिलाड़ी अब 17 से 19 अगस्त तक मेरठ में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष रवि प्रकाश गोयल, प्रबंधक अजय कुमार गर्ग, गोविन्द कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार टालीवाल एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदम नारायण अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन जिला खेल सह-सचिव जितेन्द्र सिंह जादौन ने किया। इस अवसर पर कोच मनोज यादव, रेखा कुमारी, साधना यादव, दीपेश तिवारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।









