Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 नवंबर। सहपऊ क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने और बच्चों को अपने पास रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रार्थिया विनीता पुत्री रमेश चंद्र निवासी खोडा मढाका, थाना सहपऊ ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व दिनेश पुत्र थान सिंह निवासी विसावर गुमानी गढ़ी, थाना सादाबाद के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने करीब चार लाख रुपये खर्च किए थे और गृहस्थी का पूरा सामान भी दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुरालीजन दिए गए दान-दहेज से खुश नहीं हैं और आए दिन मोटरसाइकिल तथा सोने की चेन-अंगूठी की मांग करते हैं। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।

विनीता का आरोप है कि उसका छोटा देवर उस पर गलत नीयत रखता है और धमकी देता है। पीड़िता के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को सास संगीता देवी, ससुर थान सिंह और पति दिनेश ने उसके तथा मायके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसके बच्चों को भी अपने पास रख लिया। विनीता ने बताया कि उसके ताऊ ससुर के निधन पर जब मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान उसकी मां से चार हजार रुपये और मोबाइल फोन लेने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page